---Advertisement---

विशाल रैली निकालकर सौरभ साहू ने जमा किया अपना नांमाकन

Follow Us

जनपद सदस्य पद हेतु भैयाथान के क्षेत्र क्रमांक 07 से जमा किया नामांकन

दो बार के जनपद सदस्य रह चुके राजू गुप्ता से होगी सीधी टक्कर

सूरजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही जिले भर में दावेदारों की बाढ़ आ गई है। संभावित प्रत्याशी अपनी-अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला बीते दिवस जोरों पर रहा।

विशाल रैली निकालकर सौरभ साहू ने जमा किया अपना नांमाकन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भैयाथान में जनपद के 23 क्षेत्रों के लिए 127 प्रत्याशियों ने अपना नांमाकन दाख़िल कर दिया है। इसी क्रम में भैयाथान में क्षेत्र क्रमांक 07 से युवा तुर्क के रूप में सौरभ साहू ने विशाल रैली निकालकर अपना नांमाकन जमा करने भैयाथान जनपद कार्यालय पहुंचे।

विशाल रैली निकालकर सौरभ साहू ने जमा किया अपना नांमाकन

अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे सौरभ साहू पहली बार चुनावी मैदान में हैं। क्षेत्र के युवाओं के बीच गहरी पैठ रखने वाले सौरभ साहू अपने प्रतिद्वंदी राजू गुप्ता को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। गौरतलब हैं कि क्षेत्र क्रमांक 07 में दो बार जनपद सदस्य रह चुके राजू गुप्ता तीसरी बार अपनी किस्मत आजमाने मैदान में पहले से पैर जमाए हुए हैं। ऐसे में इस क्षेत्र का चुनावी मुकाबला रोचक और कांटेदार होने की संभावना जताई रही है।

विशाल रैली निकालकर सौरभ साहू ने जमा किया अपना नांमाकन

बहरहाल इस चुनावी जंग में किसकी जीत और किसकी हार होगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल तो क्षेत्र के सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं को रिझाने की पूरी कोशिश में लगे हैं।

Leave a Comment