---Advertisement---

नगरीय निकाय चुनाव 2025ः कलेक्टर एवं एस.पी. ने मतदान करने के लिए की लोगों से अपील

Follow Us
Spread the love

नवीन, युवा और महिला मतदाताओं से विशेष अपील

सूरजपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने जिले के समस्त मतदाताओं से नगरीय निकाय चुनाव में मतदान करने की अपील की है। आगामी 11 फरवरी को जिले के पांच नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को देखते हुए, उसमें जनता की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने यह अपील की है।

उन्होंने जिले के मतदाताओं में से पहली बार वोट दे रहे सभी नवीन मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं से भी अपने मत प्रयोग करने के लिए विशेष रूप से अपील की है। साथ ही उन्होंने जिले के सभी महिला मतदाताओं को अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर अपना मत प्रयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा हमें एक महत्वपूर्ण अधिकार के रूप में मत देने का अधिकार दिया गया है। यह एक ऐसा अधिकार है जिसके  प्रयोग के द्वारा ही आप अपने क्षेत्र के संपूर्ण विकास में अपना योगदान दे सकते हैं और लोकतंत्र को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment