---Advertisement---

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025ः मतदान दल को मतदान केन्द्रों के लिए किया गया रवाना

Follow Us
Spread the love

जिले के नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक

सूरजपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत 11 फरवरी को होने वाले स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए जिले के एक नगर पालिका और चार नगर पंचायत के लिए सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया। मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया। मतदान का समय सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित है।

जिले के पांच नगरीय निकाय नगर पालिका सूरजपुर, नगर पंचायत बिश्रामपुर, जरही, भटगांव और प्रतापपुर के 78 वार्डाे के लिए 78 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 47 हजार 319 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 23 हजार 715, महिला मतदाताओं की संख्या 23 हजार 603 है। इन सभी निकायों में 78 मतदान केन्द्र है। मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। सभी नगरीय निकाय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी राजनीतिक दल के अभ्यर्थी एवं प्रतिनिधि की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया। इसके बाद मतदान दल को सामग्री का वितरण प्रारंभ किया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment