---Advertisement---

मार्तण्ड साहू का जनसंपर्क अभियान तेज, ग्रामीणों का मिल रहा अपार समर्थन

Follow Us
Spread the love

भैयाथान। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07, भैयाथान से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मार्तण्ड साहू (ग्राम-बांसापारा) का चुनाव प्रचार जोरों पर है। सोमवार, 10 फरवरी 2025 को उन्होंने क्षेत्र क्रमांक 07 के नावापारा, बिरमतताल, बरपारा, बसकर, केवरा, बड़सरा, कुरीडीह में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारी समर्थन जताया।

मार्तण्ड साहू का जनसंपर्क अभियान तेज, ग्रामीणों का मिल रहा अपार समर्थन

 

मार्तण्ड साहू ने “छाता छाप” चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील करते हुए घर-घर जाकर जनता से संवाद किया। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ उनका समर्थन किया, विशेषकर महिलाओं ने आत्मीयता से मिलकर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

मार्तण्ड साहू का जनसंपर्क अभियान तेज, ग्रामीणों का मिल रहा अपार समर्थन

मार्तण्ड साहू के समर्थन में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। हर गांव और गली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान को मजबूती दी, जिससे चुनावी माहौल और भी उत्साहजनक हो गया है।

मार्तण्ड साहू का जनसंपर्क अभियान तेज, ग्रामीणों का मिल रहा अपार समर्थन

ग्रामीण क्षेत्रों में मार्तण्ड साहू की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनके व्यापक जनसंपर्क और जनता के उत्साह को देखते हुए चुनावी समीकरण उनके पक्ष में बनते नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है, जिससे यह चुनाव और भी रोचक हो गया है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment