---Advertisement---

सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी को कमीशन मांगना भारी पड़ा, ACB ने एक लाख घूस लेते किया गिरफ्तार

Follow Us

निरज साहू…

छत्तीसगढ़ की एसीबी ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते ट्रेप कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की एसीबी को सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। उसे पकड़ने के लिए एसीबी टीम ने जाल बिछाया और आज एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने डीईओ को जेल भेज दिया। इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। दरअसल, पीड़ित उज्जवल प्रताप सिंह, रामरति पब्लिक स्कूल, सूरजपुर का संचालक हैं। उनके और जिले के अन्य 04 विद्यालयों (छ.ग. पब्लिक स्कूल दतिमा, सरस्वती बाल मंदिर सोनपुर, प्रिया बाल मंदिर भटगांव एवं लक्ष्मी विद्या निकेतन नरोला) के संचालकों द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत् अशासकीय विद्यालयों को मिलने वाले प्रतिपूर्ति की राशि में से 10 प्रतिशत के हिसाब से 2 लाख रू. की रिश्वत जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपूर राम ललित पटेल द्वारा मांग की जा रही है। पीड़ितों द्वारा रिश्वत नहीं देना चाहते थे, बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहते थे। शिकायत सत्यापन दौरान 1,82,000 रू. में सहमति बनी।

आज को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से राम ललित पटेल को रिश्वती रकम की पहली किश्त 1 लाख रू. रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के स्वयं के तलाशी दौरान उसके पास से 2 लाख रू. अतिरिक्त प्राप्त हुआ है, जो अन्य स्कूलों के रिश्वत राशि के रूप में उसके द्वारा पहले से लिया गया था। उल्लेखनीय है कि जिला सूरजपुर के अशासकीय स्कूलों के संचालक जिला शिक्षा अधिकारी से त्रस्त होकर एकजुट एसीबी में शिकायत किये थे।आरोपी के निवास स्थान की भी तलाशी जारी है।

Leave a Comment