---Advertisement---

जीत गई भाजपा : नगर पंचायत चुनाव में भाजपा आगे

Follow Us
Spread the love

नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की हुई बंपर जीत 

मंत्री एवं विधायक ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्याशियों को दिया बधाई एवं शुभकामनाएं 

ढोल नगाड़ों के के साथ निकाला गया विजय जुलूस 

सूरजपुर। जिले के 1 नगर पालिका परिषद और 5 नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम बीते शनिवार को घोषित कर दिए गया।

जीत गई भाजपा : नगर पंचायत चुनाव में भाजपा आगे

बता दें कि बीते 11 फरवरी को सभी नगरीय निकायों में चुनाव सम्पन्न होने के बाद हार और जीत को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो चला था। एक ओर जहां नगरीय क्षेत्रों के हर चौक चौराहे, गली मुहल्ले में कई चुनावी पंडित हार जीत को लेकर भविष्यवाणी करते नजर आ रहे थे वहीं जनता के बीच अफवाहों का बाजार भी खूब गरम रहा।

जीत गई भाजपा : नगर पंचायत चुनाव में भाजपा आगे

उधर शनिवार को चुनाव परिणाम आते ही इन सारे अटकलों पर विराम लग गया। हालांकि ज्यादातर चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में रहा। लेकिन जिले का एकमात्र नगर पालिका परिषद सूरजपुर के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा। इसके अलावा सभी नगर पंचायत में भाजपा का दबदबा रहा।

जीत गई भाजपा : नगर पंचायत चुनाव में भाजपा आगे

गौरतलब है कि चुनाव के पूर्व प्रत्याशियों के टिकट को लेकर दोनों पार्टियों में काफी उधेड़ बुन देखने को मिल रहा था। लेकिन अंतिम रूप से घोषित प्रत्याशियों को लेकर दोनों पार्टियों द्वारा रणनीति बनाकर चुनाव जीतने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन जिले के ज्यादातर नगरीय निकायों में भाजपा ने बाजी मारी।

जीत गई भाजपा : नगर पंचायत चुनाव में भाजपा आगे

इसी क्रम में बिश्रामपुर नगर पंचायत जो कि कोयलांचल नगरी कहलाती है जहां नगर पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपा के 8 पार्षदों और कांग्रेस के 2 पार्षदों ने जीत दर्ज की। वहीं 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर सभी चुनावी पंडितों के भविष्यवाणी को दरकिनार करते हुए लोगों को हैरत में डाल दिया। बिश्रामपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा की श्रीमती निर्मला यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की श्रीमती शकुंतला सोनी को 882 वोटो से हरा दिया। जीतने के अध्यक्ष सहित सभी भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकालकर जनता का आभार प्रदर्शन किया।जीत गई भाजपा : नगर पंचायत चुनाव में भाजपा आगे

बता दें कि चुनाव परिणाम हेतु स्ट्रॉन्ग रूम नगर के शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया था। चुनाव परिणाम को लेकर बिश्रामपुर नगर में दिन भर काफी गहमागहमी का माहौल देखा गया। वहीं जाने तक सूत्रों ने बताया किजीतने वाले सभी प्रत्याशी देर शाम तक अपने वार्डों में विजय जुलूस निकालते रहे। इस दौरान केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment