---Advertisement---

सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी बनीं प्राचार्य भारती वर्मा

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत भारती वर्मा, प्राचार्य (टी संवर्ग), शा.उ.मा.वि. नवानगर, अंबिकापुर जिला सरगुजा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

बता दें कि सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रामरति पब्लिक स्कूल पचिरा के प्राचार्य अखिलेश्वर सिंह से आरटीई की बकाया राशि भुगतान करने के एवज में एक लाख का घूस लेते डीईओ को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने एवं कदाचार के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने 15 फरवरी को ही उन्हें निलंबित कर दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के रिक्त पद पर विभाग ने प्राचार्य श्रीमती भारती वर्मा को प्रभारी डीईओ नियुक्त किया है। भारती वर्मा इससे पूर्व जांजगीर-चांपा में जिला शिक्षाधिकारी का दायित्व निभा चुकी हैं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment