---Advertisement---

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमेश सिंह लामा बने स्टेट चैंपियन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। रायगढ़ में चल रहे 23 वीं राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगातार 3 वर्ष भी सोमेश सिंह लामा ने अपना दबदबा कायम रखा। 40 वर्ष के आयु वर्ग में सोमेश सिंह लामा ने सिंगल्स में गोल्ड मिक्स डबल्स में गोल्ड एवं डबल्स में सिल्वर मेडल में अपना कब्जा जमाया । सिंगल्स में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मैच में बिलासपुर के अमित कटालिया को 21-19, 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई, सेमीफाइनल में रायगढ़ के एल्बिनस लकड़ा को 21-15, 21-13 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई, फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए सोमेश सिंह लामा ने कोरबा के ओम प्रकाश साहू को सीधे सेटो में 21-07, 21-15 हराकर तीसरी बार चैंपियन का खिताब अपने नाम किया एवं अब सोमेश सिंह लामा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधत्व गोवा में होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 में करेंगे। इनकी उपलब्धि से सूरजपुर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष श्री अनिल गोयल एवं सचिव श्री संदीप अग्रवाल ने बहुत बधाई  एवं शुभकामनाएं दी है ।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment