---Advertisement---

सुखमन बनीं ग्राम पंचायत भेलकच्छ की सरपंच

Follow Us

ग्रामीणों ने नए चेहरे पर जताया भरोसा

समर्थकों में छाया जश्न का माहौल 

सुरजपुर। जिले में बीते दिवस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण भी शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। पंच, सरपंच , बीडीसी और डीडीसी प्रत्याशियों का चुनावी बयार 23 फरवरी को मतदान के अंतिम दिन थम गया।

बता दें कि सूरजपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में निर्धारित किया गया था। पहले दो चरण में सूरजपुर और भैयाथान दूसरे चरण में प्रेमनगर तथा रामानुजनगर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न होने के बाद तीसरे और अंतिम चरण में प्रतापपुर एवं ओड़गी क्षेत्र में चुनाव कराया गया। हालांकि इन तीनों चरणों में पंच, सरपंच से लेकर बीडीसी और डीडीसी के चुनाव परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे। कई जगहों पर मतदाताओं ने जहां पुराने चेहरों पर भरोसा जताया वहीं कई जगहों पर नए चेहरे को मौका दिया है। इसी क्रम में जनपद पंचायत प्रतापपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत भेलकच्छ में इस बार जनता ने एक नए चेहरे को मौका दिया है। इस पंचायत में सरपंच पद हेतु कुल 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। जिसमें से एक गांव के बैगा हरवंश पटबंधी की धर्मपत्नी श्रीमती सुखमन अपने चुनाव चिन्ह गिलास छाप को लेकर जनता के बीच आई थी।

पहली बार चुनावी मैदान में उतरी श्रीमती सुखमन पति हरवंश के सरल स्वभाव और मिलनसार गुण के कारण गांव की जनता ने अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया। श्रीमती सुखमन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों के चारों खाने चित्त कर 401 वोटों से धमाकेदार जीत दर्ज की।

सुखमन बनीं ग्राम पंचायत भेलकच्छ की सरपंच

पत्रकारों के सवाल पर श्रीमती सुखमन पति हरवंश पटबंधी ने कहा कि गांव की जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

श्रीमती सुखमन की प्रचण्ड जीत से हंसलाल, करमचंद, मोहरसाय, महेन्द्र सिंह एवं रनसाय सहित समस्त ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Comment