---Advertisement---

नगर पंचायत बिश्रामपुर में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Follow Us

खेल मंत्री और विधायक सहित कई नेता रहे मौजूद

सूरजपुर। चुनाव परिणाम घोषित हो जाने के 2 सप्ताह बाद आखिरकार नगर पंचायत बिश्रामपुर में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया।

नगर पंचायत बिश्रामपुर में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न इस शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी 15 वार्ड के पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सूरजपुर SDM श्रीमती शिवानी जायसवाल द्वारा सर्वप्रथम नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निर्मला राजेश यादव को शपथ दिलाई गई।

नगर पंचायत बिश्रामपुर में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन

गौरतलब है कि अध्यक्ष सहित वार्ड क्रमांक एक से लेकर 15 के सभी नव निर्वाचित पार्षदों ने हिंदी में अपना शपथ ग्रहण किया।

शपथ ग्रहण समारोह के इस भव्य आयोजन के दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि बिश्रामपुर नगर पंचायत की जनता के भरोसे पर विकास कार्य के सहारे खरा उतरने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इसके पश्चात मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है।

नगर पंचायत बिश्रामपुर में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए विकास के कार्य सांय सांय कर रही है। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, महामंत्री राजेश महलवाला, थलेश्वर साहू, राजकिशोर चौधरी, सीमांचल त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, रामानंद जायसवाल, श्रीमती गीता घोषाल, हरिनंदन पासवान, शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल,दीना नाथ यादव एवं मंडल अध्यक्ष कैलाश सिरदार सहित अन्य भाजपा नेता एवं हजारों की संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment