---Advertisement---

छात्रों को मारपीट कर परेशान करने वाला फरार छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Follow Us
Spread the love

संवाददाता – प्रवीण कुमार साहू

जशपुर: जशपुर जिले के फरसाबहार पुलिस ने छात्रों को मारपीट कर परेशान करने वाला फरार छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज तमनार (भोगपुर) से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

जानकारी के अनुसार 06 जुलाई 2024 के रात्रि लगभग 11 बजे प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास डुमरिया के छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज के द्वारा शराब के नशे में छात्रावास के बच्चों से अमर्यादित व्यवहार कर मारपीट कर छात्रावास से बाहर निकाल दिया गया गया है। इस मामले में तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं जाॅंच उपरांत छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज के विरूद्ध 296, 115 बी.एन.एस. एवं किशोर न्याय अधिनियम् 2015 की धारा 75 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस घटना घटित कर फरार हो गया था।

 

इस मामले में उप निरीक्षक सुरजन राम पोर्ते के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर लगाया गया था एवं सायबर सेल को भी एक्टिव किया गया था। पतासाजी दौरान नरसिंह मलार्ज के तमनार (भोगपुर) में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में उसके द्वारा अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment