---Advertisement---

देवीधाम कुदरगढ़ का सूरजपुर कलेक्टर ने किया दौरा

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। आज कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, ने जिले के ओड़गी विकासखण्ड स्थित देवीधाम कुदरगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कुदरगढ़ का दौरा किया। इस दौरान डीएफओ श्री पंकज कमल एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने सभी स्थलों का राजस्व रिकॉर्ड/फारेस्ट रिकॉर्ड, के साथ निर्माण स्थलों का सघन निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जयवर्धन ने देवीधाम में दर्शनार्थियों के लिए सभी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

देवीधाम कुदरगढ़ का सूरजपुर कलेक्टर ने किया दौरा
देवीधाम कुदरगढ़ का सूरजपुर कलेक्टर ने किया दौरा

उन्होंने देवीधाम क्षेत्र में सभी निर्माण कार्यों को द्रुतगति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कुदरगढ़ महोत्सव के दौरान सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थलों पर साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार श्री राय, डॉ नृपेंद्र सिंह जनपद सीईओ, राजस्व,जनपद और वन विभाग की पूरी टीम उपस्थित रहें।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment