---Advertisement---

महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े के प्रतिनिधित्व में गृह जिला से अध्यक्ष बनी निर्विरोध

Follow Us
Spread the love

ज़िला गठन के बाद पहली बार बने भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष

रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के गृह जिला सूरजपुर में आज अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित युवा नेता श्रीमती चंद्रमणि देवपाल पैंकरा निर्विरोध जहां अध्यक्ष बनी वहीं श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े उपाध्यक्ष चुनी गई है । 

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने निर्विरोध अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि सूरजपुर जिला गठन के बाद पहली बार भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं।

महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े के प्रतिनिधित्व में गृह जिला से अध्यक्ष बनी निर्विरोध

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश में साय सरकार गांव, गरीब,महिलाओं और किसान की मदद करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब एवं वंचित वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा कर प्रगति के नए मापदंड स्थापित करती रहेगी।

Related News

Leave a Comment