सूरजपुर। राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ में 5 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता 2025 में स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव वि.ख.भैयाथान, सूरजपुर में पदस्थ श्री राम प्रताप राजवाड़े 50 प्लस ऐज ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन ट्रेडिशनल सोलो इवेंट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल एवं आज दूसरे दिन आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य को गोल्ड मेडल दिलाकर सूरजपुर जिले के साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने पर श्री राम प्रताप राजवाड़े को बधाई दी गई।

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता 2025 में श्री राम प्रताप राजवाड़े ने जीता गोल्ड मेडल

Related News
सूरजपुर की ताजा खबरे
क्राइम न्यूज़

















