---Advertisement---

नगर पंचायत कुसमी के नव निर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने लिया शपथ, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा

Follow Us

कुसमी एसडीएम ने बारी – बारी से दिलाया शपथ 

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के आदेश पर आज शनिवार को कुसमी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करुण डहरिया के समक्ष कुसमी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र भगत सहित नगर के कुल 15 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण नगर पंचायत कार्यालय कुसमी परिषर में किया. इसके बाद उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। जहाँ कांग्रेस व भाजपा दोनों हीं पार्टी के द्वारा उमीदवार खड़ा किया गया था. जिस पर उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा रहा।

नगर पंचायत कुसमी के कुल 15 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों में वार्ड क्रमांक 1.हिरामनि बाई 2. अजय सिंह 3. अंजू सिन्हा 4. लरंग साय 5. पारसनाथ पाल 6. अमरनाथ 7. शकील अंसारी 8. वाहिद अली 9. सना सैफी 10. आनन्द जायसवाल 11. बृजकिशोर 12. विनिता टोप्पो 13. संतोष 14. सुशिला लकड़ा 11. कृता राम ने कुसमी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करुण डहरिया ने शपथ का अवलोकन कर शपथ ग्रहण कराया. शपथ ग्रहण समरोह में उपस्थित मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदगणों को नई जिम्मेदारीयों के लिए शुभकामनाए ज्ञापित करते हुवें नगर के विकास जे लिए सभी को एकसाथ संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया. इसके अलावा शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर उपस्थित विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हीरमुनी निकुंज, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत को मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविन्द विश्वकर्मा के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.

तत्पश्चात नगर पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शासन – प्रशासन की उपस्थित में शांति पूर्ण तरीके से शुरू की गईं। भाजपा के द्वारा आनंद जायसवाल को प्रत्यासी घोषित कर उक्त पद पर खड़ा किया गया था. जिन्हें कुल 10 मत प्राप्त हुवें। वहीं कांग्रेस पार्टी के द्वारा वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद वाहिद अली उम्मीदवार घोषित कर उक्त पद पर खड़ा किया गया था. जिन्हें कुल 4 मत प्राप्त हुवें. वहीं भाजपा समर्थित वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद अजय सिंह ने भी उपाध्यक्ष पद के लिए फार्म जमा किया था. फार्म में त्रुटि की वजह अजय सिंह का फार्म रिजेक्ट कर दिया गया. वहीं दो पार्षदों का भी मत रिजेक्ट कर दिया गया. इस प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 15 वार्ड के पार्षद कुल 16 नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भाजपा समर्थित पार्षद आंनद जायसवाल ने नगर पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल किया. जिसके बाद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने अतिशी करते हुवें एक – दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया. इस दौरान कुसमी पुलिस चाक चौबंद व्यवस्था पर नजर बनाई हुई थीं।

नगर पंचायत कुसमी के नव निर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने लिया शपथ, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा

दो बार हार के बाद मिली उपाध्यक्ष पद पर जीत की सफलता 

आनंद जायसवाल ने लगातार दो बार पार्षद पद पर जीत हासिल कर तीसरी बार पार्षद पद पर जीत हासिल किया हैं. भाजपा के द्वारा पिछले वर्ष 2014 व वर्ष 2019 में आंनद जायसवाल को उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया था. पर दोनों ही बार नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद की चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इस वर्ष 2025 में कुल 6 मतों से बढ़त बना कर आनंद जायसवाल ने नगर पंचायत कुसमी में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर भाजपा का परचम लहरा दिया हैं. इस तरह कुसमी नगर में आगामी 5 वर्ष तक अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्टी का कब्ज़ा हो गया हैं।

नगर पंचायत कुसमी के नव निर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने लिया शपथ, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा

भाजपा के ज्यादा पार्षदों से उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की हुई जीत

कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष सहित कुल 4 पार्षद व भाजपा के कुल 8 पार्षद तथा निर्दलीय 1 व आम आदमी पार्टी से 1 पार्षद इस प्रकार कुल 15 पार्षदों ने कुसमी नगर पंचायत में जीत हासिल की थीं. इन परिस्थितियों के बिच कुसमी के नागरिकों ने भाजपा का ही उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल किए जाने का ग्यास लगा लिया था. आखिरकार भारी गहमा गहमी के बिच नगर पंचायत कुसमी में उपाध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया के साथ भाजपा ने जीत हासिल कर लिया। वहीं नगर में चर्चा हैं की पक्ष और विपक्ष दोनो ही पार्टियों के बिच नगर पंचायत कुसमी में विकास की गंगा कैसे बहेगी, नगर सहित नगरवासीयों को विकास की राह पर कैसे जोड़ा जाएगा. यह दोनों ही जनप्रतिनिधियों के बिच अच्छी तालमेल से ही पता चल सकेगा।

Related News

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment