लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
मांग पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की दी गई चेतावनी
सूरजपुर। ” न वेतन है न पेंशन है, जीवन भर का टेंशन है ” इन्हीं नारों के साथ जिले भर से आए लगभग 1000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर इकाई द्वारा जिले के रंगमंच मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिले भर से आए लगभग 1000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपने पूर्व लंबित मांग सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर आज पूरी तरह से लामबंद हो गए।

प्रदेश सरकार से शासकीय कर्मचारी घोषित करने के, वेतन वृद्धि, पदोन्नति, चिकित्सा खर्च भविष्य निधि, और हाई स्टोरेज स्मार्ट मोबाइल सहित अन्य मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।

श्रमिक संघ BMS के जिलाध्यक्ष अमर सिंह ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ सूरजपुर के अध्यक्ष श्रीमती श्यामपति देवांगन और महामंत्री श्रीमती चंदा राजवाड़े के नेतृत्व में आयोजित इस धरना प्रदर्शन एवं रैली के कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित हुए।



















