---Advertisement---

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शिवसेना छत्तीसगढ़ द्वारा SDM को दिया गया ज्ञापन

Follow Us
Spread the love

एकदिवसीय धरना प्रदर्शन और आम सभा की मांगी गई अनुमति।

करोड़ों रुपए के धान घोटाले सहित अन्य मुद्दों पर धरना प्रदर्शन की है तैयारी।

सूरजपुर। शिवसेना छत्तीसगढ़ के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को SDM को ज्ञापन सौंपा गया l शिवसेना ग्रामीण सूरजपुर के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार महंत द्वारा प्रेमनगर विकासखंड के चंदननगर धान उपार्जन केंद्र में 1 करोड़ 72 लाख रुपए से अधिक के धान घोटाले की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने, प्रेमनगर के अंग्रेजी दुकान को शहर से दूर संचालित करने एवं वर्ष 2024 – 25 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की फर्जी नियुक्ति को रद्द कर दोषियों पर कार्यवाही करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन और आम सभा हेतु SDM को ज्ञापन दिया है l 

गौरतलब है कि हेमंत कुमार महंत क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार, सहित कई मामलों को एक सजग प्रहरी की तरह लगातार आवाज उठाते रहे हैं l इस पहल से शिवसेना छत्तीसगढ़ के सूरजपुर इकाई के समस्त कार्यकर्ताओं और जनमानस द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

 

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment