---Advertisement---

जिला स्तरीय पशु मेला का हुआ आयोजन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर के दिशानिर्देष पर उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला सूरजपुर डॉ. आर.एस. बघेल के नेतृत्व में रामानुजनगर विकासखण्ड़ के ग्राम पंचायत तेलाईमुड़ा में जिला स्तरीय पशु मेला का आयोजन हुआ।

पशुपालक व कृषकों केे संगोष्ठी कार्यक्रम में अधिक संख्या में पशुपालक उपस्थित हुये 08 मार्च को पशु प्रदर्षनी सह पशु मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों द्वारा रूचि ली गई और विभिन्न श्रेणी के पशुधन दुधारू गाय, दुधारू भैंस, बैल जोड़ी, उन्नत नस्ल की बछिया, बकरा-बकरी व कुक्कुट आदि ने भाग लिया तथा श्रेणीवार प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार पशुपालकों को प्रदाय किया गया।

जिला स्तरीय पशु मेला का हुआ आयोजन

मेले में पशुपालकों को चारा प्रसंस्करण जैसे – पैरा का यूरिया उपचार, साईलेज निर्माण एवं अजोला उत्पादन के साथ-साथ विभागीय योजनाओं के बारे में स्टॉल के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला स्तरीय पशु मेला का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में श्रीमती हेमलता राजवाडे़, जनपद पंचायत रामानुजनगर के अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह, जनपद सदस्य रामानुजनगर श्री मनोज हितकर, श्री संत कुमार साहू, सरपंच ग्राम पंचायत तेलाईमुड़ा श्रीमती फुलबसिया सिंह व उपसरपंच श्री राजेष साहू सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुयें।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment