---Advertisement---

10 वीं बोर्ड के विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

Follow Us

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष-2025 कक्षा 10 वीं के विषय विज्ञान (200) की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए सूरजपुर जिले के निर्धारित 73 परीक्षा केन्द्रों में कुल परीक्षार्थी की दर्ज संख्या-10199, उपस्थित-9861, अनुपस्थित-338 रहे। जिले में समस्त परीक्षा केंद्रो में परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई एवं कोई नकल प्रकरण दर्ज नही किया गया।

श्रीमती भारती वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के द्वारा निम्नांकित परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें परीक्षा केन्द्र क्रमांक-741004 सेजेस विश्रामपुर, वि.ख. सूरजपुर जहां कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-234 उपस्थित-224 एवं अनुपस्थित-10, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 741005 शा.कन्या उ.मा.वि. सूरजपुर, कुल दर्ज परीक्षार्थी-217 में उपस्थित-214 एवं 03 अनुपस्थित, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 741006 शा.आदर्श बालक उ.म.वि. सूरजपुर में कुल दर्ज-293 में उपस्थित-290 एवं अनुपस्थित 03, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 741015 शा.उ.मा.वि डुमरिया, में कुल दर्ज-94 उपस्थित 93 एवं अनुपस्थित 01, परीक्षा 741007 सेजेस बसदेई वि.ख. सूरजपुर में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 131 में उपस्थित 128 एवं अनुपस्थित रहे। उक्त समस्त परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालित होना पाया गया।

Leave a Comment