---Advertisement---

प्रधानमंत्री पोर्टल से संबंधित लोक शिकायतों का किया गया अवलोकन

Follow Us
Spread the love

कार्यालयों में ई ऑफिस का क्रियान्वयन शीघ्र हो सुनिश्चितः- कलेक्टर

समय सीमा की बैठक सम्पन्न

सूरजपुर। कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में आज समय सीमा की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रखा गया था। जिसमें प्रधानमंत्री पोर्टल से संबंधित लोक शिकायतों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई एवं आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

बैठक में शासन के मंशानुरूप जिले में शीघ्र ई ऑफिस को मूर्त रूप देने के निर्देश दिये गए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को बताया कि ई ऑफिस को लागू करने की मंशा सरकारी कार्यालयों में एक सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राप्त करना है। ई-ऑफिस की गति और दक्षता न केवल विभागों को सूचित और त्वरित निर्णय लेने में सहायता करती है बल्कि उन्हें पेपरलेस भी बनाती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयीन कामकाज में पारदर्शिता लाने और प्रशासन को सशक्त बनाने के लिए ई ऑफिस का पूर्ण क्रियान्वयन सफलतापूर्वक शीघ्र किया जाये ।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment