सूरजपुर। कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने आज तहसील कार्यालय लटोरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में पुराने प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समय पर प्रकरणों के निराकरण करने की बात कही। इसके साथ ही इस दौरान कार्यालय में आए हुए ग्रामीणों से चर्चा भी की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित किया जाये । निरीक्षण के पश्चात उनके द्वारा आरआई एवं पटवारियों की समीक्षा बैठक भी लिया गया। जिसमें सभी को राजस्व प्रकरणों को समय सीमा के अन्दर निराकृत करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल, लाटोरी तहसीलदार श्री सुरेंद्र पैकरा, नयाब तहसीलदार श्री शैलेन्द्र दिवाकर व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय लटोरी का किया निरीक्षण

Related News
सूरजपुर की ताजा खबरे
क्राइम न्यूज़

















