---Advertisement---

माध्यमिक शाला पतरापाली में हैंडवास कार्यक्रम हुआ समपन्न

Follow Us
Spread the love

जिला स्काउट गाइड ने किया हैंडवास

सूरजपुर। हैडवास कार्यक्रम राज्य के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा के आदेशानुसार एवं भारत स्कॉट्स एवं गाइड्स जिला संघ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन द्वारा हैडवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज विकास खण्ड रामानुजनगर के स्काउट सचिव विजेन्द्र साहू एवं स्काउट मास्टर योगेश साहू के नेतृत्व में माध्यमिक शाला पतरापाली में हैंडवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छता हैडवास अभियान के अंतर्गत स्कूल बच्चों स्काउट गाइड स्वास्थ्य आदतों को विकसित करने का संदेश दिया गया।

IMG 20250312 WA0043

स्काउट शिक्षक योगेश साहू स्काउट्स एवं गाइडर्स को हाथ धोने के लिए सुमन-के (सुमन-के) विधि का प्रयोग बताते हुए एस- सीधा, यू- उल्टा, एम- मुट्ठी, ए- अंगूठा, एन- नाखून और के- कलाई के बारे में समझाया गया। इसके बाद उन्हें सबसे पहले हथेली, फिर हाथ की उलटी तरफ, फिर मुट्ठी, उसके बाद अंगूठा, फिर नाखून और अंत में फिर कलाई को साफ करना सिखाया गया। उन्होंने कहा कि सुमांक विधि से हाथ धोने के बाद उसे हवा में ही सुखाया जाए न कि कपड़े से पोछकर। अपना हाथ ही खाना बनाने से पहले, खाने से पहले, बच्चों को खाना खिलाने से पहले, शौच के बाद हाथों को जरूर धोना चाहिये। हाथों की गंदगी शरीर में जाने से डायरिया होने और इससे कुपोषण का भी खतरा हो जाता है। साथ ही जल स्वच्छता आदि के प्रति भी जागरूक किया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment