---Advertisement---

शिवसेना का बड़ा प्रदर्शन: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Follow Us

सुरजपुर। शिवसेना (उद्धव गुट) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रेमनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विष्णु वैष्णव और ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत महंत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार, तस्करी और अन्य मुद्दों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग करना था। प्रदर्शन के अंत में शिवसेना के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान, शिवसेना नेताओं ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। “हम प्रशासन से अपील करते हैं कि हमारी मांगों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। यदि हमारी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो हमें और बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

शिवसेना का बड़ा प्रदर्शन: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रमुख मांगे :- 

धान उपार्जन केंद्र चंदननगर में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच और सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई। इस घोटाले से जुड़े सबूतों को नष्ट करने की आशंका है।

दूसरे राज्यों से आए लकड़ी तस्करों द्वारा बिना परमिशन के लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने की मांग।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई।

शहर से दूर अंग्रेजी शराब की दुकानों को स्थानांतरित करने की मांग।

शिवसेना का बड़ा प्रदर्शन: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

इस दौरान शिवसेना के जिला अध्यक्ष विष्णु वैष्णव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमन्त कुमार महंत, जिला सचिव डॉ आर.एस पटेल, जिला प्रवक्ता उमेश चन्द्र लाल श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह टेकाम, नगर अध्यक्ष साहिल खान, महिला जिला अध्यक्ष पिंकी पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापपुर आनंद कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष भैयाथान कामता प्रसाद सैनी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष जय सोनवानी (सरगुजा) अहिबरन सिंह, दिल साय, भगवान प्रसाद, देवधान, बलदेव राम, मथुरा, जागेश्वर, कुहील यादव, रश्मि पावले, कुमारी कृष्णा, रजमनिया सिंह, प्रभा सिंह, सहित अन्य शिवसैनिक मौजूद थे।

शिवसेना का बड़ा प्रदर्शन: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment