---Advertisement---

सूरजपुर : हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट कक्षा 12वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक हुई संचालित

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 कक्षा 12वीं, विषय- राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा (फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड) की परीक्षा सूरजपुर जिले के निर्धारित 73 परीक्षा केंद्रों में कुल परीक्षार्थी दर्ज संख्या- 7500, उपस्थित 7366, अनुपस्थित 134 रहे एवं कुल 11 नकल प्रकरण संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा संभाग अंबिकापुर जिला-सरगुजा एवं टीम द्वारा दर्ज किया गया। जिले के अन्य समस्त परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सफलतापूर्वक संचालित हुई।

भारती वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य सहयोगी शोमिता पाल (व्या.), अकबर कुरैशी (व्या.), के द्वारा निम्नांकित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिनमें परीक्षा केंद्र शा.उ.मा.वि. अजबनगर, शा.उ.मा.वि. शिवप्रसादनगर, शा.उ.मा.वि. कृष्णपुर एवं शा.उ.मा.वि. गंगौटी परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों में परीक्षा सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालित होना पाया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment