प्रधानमंत्री सहित केंद्रिय वित्त मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मांग पत्र के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार को दी गई चेतावनी
सूरजपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के लंबित मांगों को लेकर BMS ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय सूरजपुर के रंगमंच मैदान में भारतीय मजदूर संघ ( BMS ) ने सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया।
बता दें कि वर्ष 2025 – 26 के घोषित केंद्रीय बजट से नाखुश BMS द्वारा बीते 10 से 12 फरवरी तक गुवाहाटी में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें घोषित बजट के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया था। उसी प्रस्ताव के आधार पर अपने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर BMS ने जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर विशाल रैली निकाला। रैली के दौरान केन्द्रीय बजट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला मुख्यालय के रंगमंच मैदान से निकलकर 2 किलोमीटर पैदल चलते हुए कलेक्टर कार्यालय के मेन गेट पर पहुंचकर प्रधानमंत्री सहित केंद्रिय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

भारतीय मजदूर संघ संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के बैनर तले जिले भर से लगभग 500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर फिर से अपने आंदोलन को तेज कर दिया है।

गौरतलब है कि बीते 7 मार्च को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर इकाई से 1 हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपने सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन, और रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था।

इधर जानकारों की माने तो BMS संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा लगातार हो रहे जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन से प्रदेश सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ता और सहायिका संघ के पदाधिकारियों ने अपने सभी मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार को यह चेतावनी दिया कि मांग पूरी न होने की स्थिति में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
आने वाले समय में केन्द्र और राज्य सरकार इनकी मांगों को लेकर क्या कदम उठाती है यह तो देखने वाली बात होगी।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री और सुरक्षा समिति SECL के सदस्य श्रीमत, संजय सिंह, बीएमएस जिलाध्यक्ष अमर सिंह, राजेश सिंह, जिला मंत्री सालिक राम, जिलाध्यक्ष अमर सिंह सहित प्रदेश कोषाध्यक्ष और जिला महामंत्री श्रीमती चन्दा राजवाड़े, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमनमति और जिलाध्यक्ष श्याम देवांगन, निर्माणी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष दुहन सिंह और उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन मति सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहे।



















