---Advertisement---

पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। जिले में पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी-2025) हेतु छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल में आवेदन प्रारंभ हो चुका है। शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर में माइनिंग इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एंव इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम वर्तमान में संचालित है। पीपीटी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 सायं 05ः00 बजे तक है। परीक्षा की संभावित तिथि 01 मई दिन गुरुवार है। यह परीक्षा राज्य के  33 जिलों के  जिला मुख्यालयों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल की अधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in  पर उपलब्ध है। परीक्षा फार्म भरने में सहायता करने के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर, वेटनरी पॉलिटेक्निक, प्रथम तल, सरनापारा पर्री में सहायता केन्द्र बनाया गया, जिसमें आवेदक छात्र-छात्राएं कार्यालयीन समय में पहुंचकर निशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment