---Advertisement---

अखिल भारतीय आमंत्रण वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी बने गौस बेग

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। 22 से 25 मार्च तक उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में आयोजित होने वाली आल इंडिया इंविटेशन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु देश से कुल 12 रेफरी को नियुक्त किया गया है जिसमें 2 अंतर्राष्ट्रीय और 10 राष्ट्रीय स्तर के रेफरी को आमंत्रित किया गया है।

गौरतलब है कि सरगुजा संभाग में वॉलीबॉल के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय रेफरी गौस बेग को एडहॉक कमेटी वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा नियुक्त किया गया है जो कि रेफरशिप के रूप में छत्तीसगढ़ प्रतिनिधित्व करेंगे।

बता दें कि मो. गौस बेग सरगुजा संभाग और सूरजपुर जिले के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रेफरी हैं जो अब तक कई देशों में जाकर एक कुशल रेफरी के रूप में अपने देश और सूरजपुर जिलेको गौरवान्वित किया है।

गौस बेग वॉलीबॉल रेफरी के तौर पर एक लंबा अनुभव रखते हैं। इनके द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रतिनिधित्व करने से जिले के सभी खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।

अखिल भारतीय आमंत्रण वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी बने गौस बेग

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment