---Advertisement---

26 मार्च को राज्यपाल रमेन डेका का जिले मे प्रवास प्रस्तावित

Follow Us
Spread the love

राज्यपाल के आगमन को लेकर कलेक्टर ने सर्व विभाग प्रमुख की ली बैठक 

सूरजपुर। 26 मार्च को राज्यपाल रमेन डेका का जिला- सुरजपुर मे प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका द्वारा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की जायेगी, जिसके तैयारी के सम्बंध में आज कलेक्टर एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में सर्व विभाग प्रमुख के साथ जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित अद्यतन जानकरी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये, ताकि राज्यपाल महोदय जिले की वास्तविक वस्तुस्थिति से परिचित हों सकें और उनका मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर डीएफओ पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment