---Advertisement---

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई संचालित

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट ओपन परीक्षा मार्च-अप्रैल-2025 कक्षा 12वीं की परीक्षा जिले के निर्धारित 09 परीक्षा केन्द्रों में आज दिनांक-02.04.2025 को विषय-भौतिक (312) की परीक्षा में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-1025 में से से 949-उपस्थित एवं 76-अनुपस्थित रहे। समस्त परीक्षा केन्द्रों केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित हुई एवं किसी भी परीक्षा केन्द्र में कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।

भारती वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के द्वारा परीक्षा केन्द्र क्र. 26-09 शासकीय आ.जा.क. उ.मा.वि. तिवरागुड़ी. वि.ख. रामानुजनगर जहाँ कुल दर्ज परीक्षार्थी संख्या 108 में 84 उपस्थित एवं 24 अनुपस्थित पाये गये एवं परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2601 शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 32 में 31 उपस्थित एवं 01 अनुपस्थित पाए गए। उक्त दोनो परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण संचालित होना पाया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment