---Advertisement---

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Follow Us

अनूप सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

सूरजपुर। सुशासन दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बिश्रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। बीते दो दिनों से नगर के विभिन्न वार्डों भाजपाइयों द्वारा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत बिश्रामपुर के वार्ड क्रमांक 11के सामुदायिक भवन में पार्टी के स्थापना दिवस मनाने हेतु एक बैठक का आयोजन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी गणमान्य अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अनूप सिन्हा द्वारा संगठन के इतिहास और उसके संघर्षों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अपने मातृ संगठन की जानकारी होनी चाहिए।

इसी क्रम में नपं उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार की जानकारी प्रत्येक नगरवासी को मिले इसका प्रयास करें।

इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री श्रीमती श्यामा पाण्डे, पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, पार्षद रविशंकर बऊवा, इं. विनय सिंह, सुबोध कुमार सिंह, राजेन्द्र पासवान, सूरज सेट्टी, अलंकार नायक, अंकित सिंह चौहान, संजय सिंह, पार्षद रविन्द्र विश्वकर्मा, महामंत्री सतीश तिवारी, मुकेश राय, राजू मौर्य, राजकुमार सिन्हा, प्रवीण विश्वकर्मा, पूजा सिंह, ज्योति सिंह, निराकार नायक, पिंटू मानिकपुरी एवं रतन मालाकार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment