---Advertisement---

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ओडगी-बिहारपुर का किया दौरा, सुशासन तिहार 2025 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज ओडगी और बिहारपुर क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। यह दौरा सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य शासन को आमजनों से जोड़ना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ओडगी-बिहारपुर का किया दौरा, सुशासन तिहार 2025 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर

इसके अलावा कलेक्टर जयवर्धन के द्वारा तहसील बिहारपुर के थारपाथर बिहारपुर और अवन्तिकापुर के ग्रामीणों के बीच जाकर भी उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की और शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने सभी 3 पंचायतों बिहारपुर, ठाढ़पाथर और आवंतिकापुर के ग्रामीणों के 700 से ज्यादा आवेदनों की समीक्षा किये। बिहारपुर के चौका पारा में विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो के समस्यायों को सुनने के लिए मोटरसाइकिल से उनके बीच पहुँच कर संवाद किये। इस दौरान कक्षा 1ली के बालक राजन से अंग्रेजी विषय के बारे में पूछा मास्टर राजन के शब्दों का स्पेलिंग सही पाकर बालक को कलेक्टर के द्वारा बधाई भी दी गयी।

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ओडगी-बिहारपुर का किया दौरा, सुशासन तिहार 2025 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर

दौरे के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों की जानकारी अधिकारियों से ली और जिन समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव था, उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित अविवादित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ओडगी-बिहारपुर का किया दौरा, सुशासन तिहार 2025 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर

कलेक्टर द्वारा प्राप्त आवेदनों के समयसीमा में निराकरण करने के लिए सभी आवेदनों का विभागवार वर्गीकरण कर ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि लोगों की शिकायतों को ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री के पश्चात उसकी पावती को शिकायतकर्ता तक पहुंचाई जा रही है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment