---Advertisement---

बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का हुआ गठन

Follow Us
Spread the love

नवीन कार्यकारिणी का संचालन दो वर्ष के लिए निर्धारित

सरदार दलजीत सिंह को अध्यक्ष एवं जसवीर सिंह को सचिव पद की मिली जिम्मेदारी 

सूरजपुर। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी बिश्रामपुर की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया। बैसाखी पर्व के अवसर पर बीते 10 अप्रैल को समाज की बैठक में नियमानुसार चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इसके उपरांत सर्वसम्मति से सरदार दलजीत सिंह को अध्यक्ष एवं जसवीर सिंह टीटू को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा सह सचिव परमजीत सिंह पम्मे सीनियर और मनी बग्गा को बनाया गया l इसी क्रम में कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पप्पू, सह कोषाध्यक्ष इंदरराज सिंह काकू भामरा, स्टोर कीपर रसपाल सिंह एवं अधिवक्ता मंजीत सिंह सोहेल को ऑडिटर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का हुआ गठन

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवीन प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा बैसाखी पर्व के दिन समूह साध संगत के बीच गुरुद्वारा प्रांगण में की जाएगी l बता दें कि नवीन कार्यकारिणी की संचालन अवधि केवल दो वर्ष के लिए निर्धारित की गई है।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नवीन कार्यकारिणी के सिक्ख समाज के सभी लोगों में हर्ष व्याप्त है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment