---Advertisement---

नगर पालिका सूरजपुर में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जन आवेदनों पर तत्पर कार्यवाही

Follow Us

शहर की सफाई व्यवस्था को किया गया बेहतर

सूरजपुर। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत नगर पालिका सूरजपुर द्वारा नागरिकों से प्राप्त जनआवेदनों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है। इस पहल के तहत वार्ड स्तर पर नागरिकों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सफाई से संबंधित आवश्यक कार्य संपन्न किए गए।

वार्ड क्रमांक 12 के निवासी राकेश अग्रवाल के आवेदन पर त्वरित सफाई कार्य किया गया। वहीं, वार्ड क्रमांक 07 के दीपक मित्तल द्वारा बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय की सफाई की मांग पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई। वार्ड क्रमांक 06 के शैलेश गोयल की पहल पर भैयाथान रोड पर नियमित सफाई प्रारंभ की गई है।

इसी प्रकार, वार्ड क्रमांक 05 के भरत प्रजापति के अनुरोध पर नाली सफाई कार्य संपन्न हुआ, साथ ही अम्बिकापुर रोड एवं मनेन्द्रगढ़ रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर रात्रिकालीन सफाई नियमित रूप से की जा रही है। वार्ड क्रमांक 03 के श्री बजरंग द्वारा उठाए गए मुद्दे के अनुसार दुल्ही तालाब की सफाई भी पूर्ण कर दी गई है।

नगर पालिका की इस तत्परता से नागरिकों में सकारात्मक संदेश गया है तथा सुशासन तिहार 2025 के उद्देश्यों की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment