---Advertisement---

निक्षय निरामय 100 दिवसीय जांच एवं उपचार अभियान के अंतर्गत जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, मिला पुरस्कार

Follow Us
Spread the love

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (नेशनल क्वालिटी इन्शुरन्स स्टैण्डर्ड) में भी जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला पुरस्कार

सूरजपुर। राजधानी रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सूरजपुर जिले को क्षय (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम में निक्षय निरामय 100 दिवसीय जांच एवं उपचार अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (नेशनल क्वालिटी असन्शुरन्स स्टैण्डर्ड्स) में भी जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया कमिश्नर एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अजय मरकाम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल और जिले की स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम को सम्मानित किया।

पुरस्कार समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जिले की टीम की सराहना करते हुए कहा कि, सूरजपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर बदलाव के साथ प्रगति कर रहा है और यह पुरस्कार उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

निक्षय निरामय 100 दिवसीय जांच एवं उपचार अभियान के अंतर्गत जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, मिला पुरस्कार

कार्यक्रम में प्रदेशभर से स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले को यह सम्मान कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में न केवल क्षय रोग नियंत्रण में किए गए समर्पित कार्यों के लिए मिला है, बल्कि अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु किए गए प्रयासों की भी सराहना की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.के.डी.पैंकरा ने भी कहा की हम लोग स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में हुआ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिले से हॉस्पिटल कंसलटेंट निलेश गुप्ता राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से संजीत सिंह, उमेश गुप्ता एवं नीतीश दुबे उपस्थित हुए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment