---Advertisement---

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सूरजपुर के जिला प्रबंध समिति की बैठक 4 मई को

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सूरजपुर जिला के प्रबंध समिति की बैठक 04 मई को आयोजित की गई है। रेड क्रॉस सोसायटी के विधिवत निर्वाचन उपरान्त चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता मे आयोजित प्रबंध समिति की बैठक मे कई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैंं। रेड क्रॉस के माध्यम ग्रामीण अंचल से प्रतिदिन जिला चिकित्सालय पहुंचने वाले मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराने व गंभीर बिमारियों से पीड़ित अत्यंत गरीब परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा व दवाई के विशेष सहयोग संबधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा संभव है। इंडियन क्रॉस सोसायटी के सचिव व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 04 मई को प्रातः 11 बजे प्रबंध समिति के बैठक की सूचना संबधी पत्र जारी कर किया है। बैठक मे सोसायटी के अध्यक्ष सहित समस्त 29 सदस्य सम्मिलित होंगे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment