---Advertisement---

जयनगर समाधान शिविर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुशासन तिहार के तहत राशन कार्ड का किया वितरण

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। समाधान शिविर में आमजनों से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों का राशनकार्ड जारी किया गया है। आज आयोजित समाधान शिविर जयनगर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा सीता यादव एवं अन्य हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। समाधान शिविर बिहारपुर में  प्रभा देवी एवं अन्य को नवीन राशन कार्ड एवं नाम जोड़ कर राशन कार्ड का वितरण कराया गया। विकासखंड प्रतापपुर के गोविंदपुर में नील कुसुम एवं अन्य को नवीन राशन कार्ड तथा नाम जोड़े कर राशन कार्ड का वितरण साथ ही विकासखंड रामानुजनगर के गणेशपुर में दूर्गावती एवं अन्य हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण कराया गया। खाद्य विभाग द्वारा समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के लिए पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड जारी कर शिविरों में वितरण किया जा रहा है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment