---Advertisement---

सुशासन तिहार 2025: दिव्यांगजनों को मिला सहारा, शासन की त्वरित पहल से बिखरी मुस्कानें

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें आवश्यक सहायताएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कलेक्टर एस. जयवर्धन के कुशल निर्देशन में जनसेवा के इस अभियान में जन अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

आज ग्राम पंचायत डेडरी, जनपद पंचायत सूरजपुर निवासी लीलम सिंह, जो कि 63 प्रतिशत श्रवण बाधित हैं, को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। यंत्र के माध्यम से पहली बार स्पष्ट आवाज सुनकर लीलम सिंह अत्यंत प्रसन्न हुए और शासन का आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकार नगर पालिका सूरजपुर के निवासी जगन्नाथ सिंह (पिता जय करण) और अजय सिंह द्वारा सुशासन तिहार में व्हीलचेयर हेतु आवेदन किया गया था, जिस पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment