---Advertisement---

आयुष की उड़ान: 10वीं बोर्ड में बना सूरजपुर का टॉपर

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। ग्लोबल पब्लिक स्कूल, सूरजपुर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल के छात्र आयुष कुमार ने 600 में से 574 अंक प्राप्त कर 95.67 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

आयुष की इस उपलब्धि पर न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि उनके माता-पिता और परिजन भी अत्यंत गौरवान्वित हैं। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, माता-पिता के मार्गदर्शन और विद्यालय द्वारा मिले सहयोग को दिया है।

आयुष की उड़ान: 10वीं बोर्ड में बना सूरजपुर का टॉपर

आयुष के पिता शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, देवीपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती सरिता केसरी सूरजपुर जिले में पटवारी के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने आयुष की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment