---Advertisement---

अवैध रेत परिवहन के मामले को लेकर की गई कार्यवाही, 5 वाहन जब्त

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आज खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही ग्राम कुरूँवाँ एवं राज़ापुर क्षेत्र में की गई, जहां से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए कुल 5 वाहनों को जप्त किया गया।

इनमें से 3 वाहन थाना बिश्रामपुर और 2 वाहन थाना जयनगर की अभिरक्षा में रखे गए हैं। इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन द्वारा सभी वाहनों के मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment