---Advertisement---

अवैध रेत परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, 4 वाहन जब्त

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश पर आज खनिज, राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम नमदगिरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत और मिट्टी ईंट का परिवहन कर रहे कुल 4 वाहनों को जब्त किया।

इस कार्रवाई में 3 वाहन अवैध खनिज रेत के परिवहन में तथा 1 वाहन मिट्टी ईंट परिवहन में संलिप्त पाए गए। सभी जब्त वाहनों को थाना सूरजपुर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है। प्रशासन द्वारा सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment