---Advertisement---

तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान भालू का अचानक हमला,महिला की दर्दनाक मौत*

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/प्रतापपुर।

आज सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान ग्राम पंचायत चिकनी, पोस्ट लांजीत, थाना चंदौरा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी। कैलाश सिंह धुर्वे की पत्नी फुलमती सिंह धुर्वे (उम्र लगभग 32 वर्ष) की भालू के हमले में मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुलमती सिंह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थीं, तभी अचानक एक जंगली भालू से आमना-सामना हो गया। भालू ने उन पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले में फुलमती को गहरे घाव आए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। इस हादसे से क्षेत्र में भय और दुख का माहौल ।

ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को त्वरित मुआवजा दिया जाए और भालुओं की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग द्वारा जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment