---Advertisement---

शासकीय महाविद्यालय सूरजपुर के समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों को अमरकंटक विश्वविद्यालय (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक मध्य प्रदेश) एवं नर्मदा उद्गम स्थल का भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण डॉ एच.एन. दुबे के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष सुश्री. प्रतिभा कश्यप (समाजशास्त्र) के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ। शैक्षणिक भ्रमण हेतु समाज शास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर कक्षाओं के कुल 54 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने प्रातः 6ः30 बजे शैक्षणिक भ्रमण हेतु प्रस्थान किया, डॉ. हेमेन्द्र कुमार सेन के द्वारा छात्रों को अमरकंटक विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय एवं बिरसा मुण्डा के जीवन से जुड़ी जानकारी छात्रों को दी और अमरकंटक में विभिन्न धार्मिक स्थलों शैक्षणिक भ्रमण कराया गया शैक्षणिक भ्रमण पश्चात् छात्रों को अनेक स्थलों के बारे में जानकारी दी और भविष्य में विद्यार्थियों को शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किये। अध्ययन के दौरान छात्रों के साथ दिव्यादित्य सिन्हा (अतिथि व्याख्याता) एवं पुष्पा देवांगन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment