---Advertisement---

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती कार्यक्रम रंगमंच में हुआ आयोजन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन रंगमंच सूरजपुर में किया गया। अहिल्या बाई होल्कर का सशक्त समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। महिला शिक्षा, मठ मंदिरों के जीर्णाेधार, सामाजिक समरसता, कृषि कार्य सुधार जैसे अनेक कार्यों में स्थापित मापदंड आज भी अनुकरणीय है। समाज के दिन हीन बंधुओं के प्रति उनकी करुणा वंदनीय है।

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती कार्यक्रम रंगमंच में हुआ आयोजन

विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी ने बताया कि अहिल्याबाई का जीवन आज की महिलाओं के लिए एक आदर्श है। रानी अहिल्याबाई ने साबित किया कि कोई भी महिला संकल्प और विवेक से समाज और राष्ट्र की दिशा बदल सकती है।

इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री व वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े,  रेडक्रॉस सोसाइटी सूरजपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, शशीकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment