---Advertisement---

छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन संपन्न…

Follow Us

वरिष्ठ पत्रकारों को पुरोधा पत्रकार सम्मान से किया गया सम्मानित

बी.डी. निजामी बने छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के नए प्रदेशाध्यक्ष

भिलाई। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की द्विवार्षिक सामान्य सभा एवं पुरोधा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन होटल गोविन्द एंड मैरिज हॉल, कैलाश नगर भिलाई में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से पत्रकारों ने भाग लिया। इस मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भी मौजूद रहे। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार बी.डी. निजामी जी को संघ का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का द्विवार्षिक सामान्य सभा एवं पुरोधा पत्रकार सम्मान समारोह: पत्रकारों की सुरक्षा कानून की उठी मांग..

इस मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पत्रकारों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ” सभी पत्रकारों को चौथे स्तंभ के रूप में पहचाना जाता है। पत्रकारिता समाज की सच्चाई का आईना है। आजादी से पहले भी देश की हर लड़ाई में पत्रकारों का योगदान रहा है। कुछ अच्छे पत्रकारों के कारण ही समाज आज भी टिका हुआ हैं।”

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का द्विवार्षिक सामान्य सभा एवं पुरोधा पत्रकार सम्मान समारोह: पत्रकारों की सुरक्षा कानून की उठी मांग..

इसके साथ ही सांसद ने आगे कहा कि  पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक ठोस कानून का होना आवश्यक है। महाराष्ट्र इस मामले में आगे है, जबकि छत्तीसगढ़ को इस दिशा में और काम करने की आवश्यकता है।” उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग करने का आश्वासन दिया। और कहा कि यह आवश्यक है कि पत्रकारों को अपने काम के लिए सुरक्षित माहौल मिले।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. निजामी ने कहा, “हमारा संगठन 12 साल पुराना है और इसके संचालन में पिछले 5 अध्यक्षों का योगदान रहा है। अब मैं छठे अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित में ठोस योजनाएं बनाना हमारी प्राथमिकता होगी।”

उन्होंने भाजपा शासन के दौरान सम्मान राशि में बढ़ोतरी का भी उल्लेख किया, जिसमें पहले 5,000 रुपए की राशि को अब 20,000 रुपए कर दिया गया है।

छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन संपन्न...

समारोह में शाल श्रीफल भेंटकर पत्रकार अजय पाण्डेय एवं विक्रम जनबंधु को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आसिफ इकबाल, विजय लांडगे, शशांक दुबे, कृष्ण सिंह बाबा, अजय चक्रधारी, प्रदीप साहू, अनिल सोनी, राजेंद्र पासवान, नीरज सिंह, नंदू यादव, प्रवीण साहू, अनिल साहू, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पत्रकारों ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और संगठन के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का द्विवार्षिक सामान्य सभा एवं पुरोधा पत्रकार सम्मान समारोह: पत्रकारों की सुरक्षा कानून की उठी मांग..

इस समारोह का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करना और उनकी सुरक्षा के मुद्दे पर आवाज उठाना था। अंततः, इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि यह समाज को दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment