---Advertisement---

जिला अस्पताल सूरजपुर में श्रवण बाधित व्यक्तियों को जांच के बाद श्रवण यंत्र किया गया प्रदाय

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। जिला अस्पताल सूरजपुर में आज कान से संबंधित समस्याओं  से ग्रसित मरीजों की जांच की गई। जांच उपरांत श्रवण बाधित व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार डॉक्टर की सलाह पर समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत सूरजपुर के माध्यम से सहायता के रूप में श्रवण यंत्र प्रदान की गई।

जांच के उपरांत पात्र पाए गए तीन लाभार्थियों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए। श्रीमती दशमेत, पत्नी सहदेव राम, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम पतरापारा, जनपद पंचायत सूरजपुर, रामानुज, पिता राम अधार, उम्र 40 वर्ष, 68ः श्रवण बाधित, निवासी ग्राम पंचायत बोंगा, चांदनी बिहारपुर, जनपद पंचायत ओड़गी और श्री रामनारायण, पिता दयाराम, उम्र 63 वर्ष, निवासी ग्राम कैलाशपुर, जनपद पंचायत रामानुजनगर।

समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्रता के आधार पर इन तीनों लाभार्थियों को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए, जिससे उनकी दैनिक जीवन में सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment