---Advertisement---

जिले के बेहतर भविष्य के लिए नशा मुक्ति की दिशा में करें गंभीर प्रयास – कलेक्टर श्री व्यास

Follow Us
Spread the love

बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए करें प्रोत्साहित

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक सभी अधोसंरचना पूर्ण करने के दिए निर्देश

सूरजपुर ।। 29 जुलाई 2024 ।। आज समय सीमा की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में रखी गई थी। जिसमें कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में संचालित सभी योजनाओं की विभागवार जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल, सर्व एसडीएम सहित अन्य संबंधित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने जिले के आकांक्षी विकासखण्ड प्रतापपुर में नीति आयोग अंतर्गत सामाजिक आर्थिक विकास हेतु क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों को लेकर उनकी प्रगति पर चर्चा की। जिले में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी स्कूलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। शाला सुरक्षा  एवं स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के सम्बंध में चर्चा। उन्होंने स्कूल परिसर के 100 मीटर के दायरे में गुटखा, तंबाकू बेचने पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा है । इस परिसर में बेचते हुए पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश। इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ियो में रनिंग वाटर/स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। साथ ही सभी आंगन बाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण करने इसके अलावा उल्लास कार्यक्रम के तहत साक्षरता कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने गहन डायरिया नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए इसके सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिये स्वास्थ्य विभाग को कहा।  साथ ही समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि लोगों के घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो जिसके लिए सैंपल की जांच कराएं। साथ ही उन्होंने पानी आपूर्ति के लिए उपयोग में लाए जा रहे सभी पाइप लाइन की अच्छी तरह से जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जल स्रोतों से पानी के सैंपल की जांच कराने को भी कहा गया।

कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए कृषि, सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद, बीज, रासायनिक उर्वरक तथा कीटनाशकों की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित कराएं एवं उनकी उपलब्धता की नियमित मॉनिटरिंग करें और कृषकों के साथ नियमित संपर्क में रहें। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि, केसीसी योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।

 

जिले में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पूर्णतः सफल बनाने के लिए कहा । इसके लिए उन्होंने सभी स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम पर लगाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए भूमिगत जल रिचार्ज के लिए वाटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम को सफलता पूर्वक लागू करने को कहा।

 

इसके अलावा उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले के बेहतर भविष्य के लिए नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं विशेष रूप से युवाओं को नशा से बचाने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने सॉइल हेल्थ कार्ड, जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, पेंशन प्रकरणों, सुरक्षित मातृत्व अभियान, चिरायु योजना, राशन कार्ड निर्माण की स्थिति, स्वच्छा ग्राहियों का शत प्रतिशत ई श्रम पंजीयन का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी की स्थिति, बच्चों में कुपोषण की स्थिति, विकलांगों का यू डी आई डी कार्ड बनाने का जायजा लेते हुए ग्राम पंचायत वाइस विकलांगता प्रमाण पत्र शतप्रतिशत बनवाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने लंबित पेंशन प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश किए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment