---Advertisement---

हेल्थ मेला अंतर्गत आयोजित हुआ ’’दाई-बबा दिवस’’

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन में आमजन के बेहतर स्वास्थ्य हेतु तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से आज से प्रत्येक बुधवार को आयोजन किये जाने वाले हेल्थ मेला में ‘‘दाई-बबा दिवस’’ का आयोजन जिला के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में व्यापक स्तर पर किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पहुंचे हुए बुजुर्गों का बीपी, शुगर जांच, मोतियाबिंद व हड्डियों की जांच व मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण व साथ में वय वंदन कार्ड बनाया गया। उनके साथ पहुंचे लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment