---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा: सीएम विष्णु देव साय का बड़ा बयान

Follow Us
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राज्य में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के साहसी जवानों ने कठिन इलाकों और चुनौतियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बीजापुर जिले में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में नक्सलियों के केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर समेत कई अन्य नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए। श्री साय ने इस बड़ी सफलता को नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक प्रहार बताया।

उन्होंने कहा कि यह सफलता 21 मई को नारायणपुर में माओवादी महासचिव बसवराजू के अंत के बाद दूसरा बड़ा झटका है। मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्ष 2024-25 में अब तक बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सलियों को खत्म किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को शांति और विकास के पथ पर अग्रसर करने का प्रमाण है।

श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा।

उन्होंने सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए कहा:

“हमारे जवानों का साहस, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा देश को यह संदेश देता है कि अब भारत नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है।”

ये भी पढ़ें..सूरजपुर में साइबर ठगों को म्यूल खाता उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Related News

Leave a Comment