भैयाथान। विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत बांसापारा में श्री हीरालाल ठाकुर जी के नवीन गृहप्रवेश के शुभ अवसर पर नवयुवक दुर्गा मानस मंडली बांसापारा द्वारा संपूर्ण श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान के चलते पूरे ग्राम में भक्ति, श्रद्धा और राम नाम के संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है। घर-घर में रामकथा की गूंज सुनाई दे रही है और लोग सुबह-शाम पाठ स्थली पर आकर रामकथा श्रवण कर पुण्य लाभ ले रहे हैं।
🙏 कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जन:
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्र हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:
अनिल साहू, सौरभ साहू, अरविंद साहू, अशोक साहू, संतोष साहू, रामसूरत साहू, ललित राजवाड़े, महंत देवांगन, भैयालाल देवांगन, शिवकुमार साहू, शिव यादव, रमेश साहू, शुशील साहू, दीपनारायण साहू, राजेश साहू, सतेन्द्र साहू, प्रताप नारायण द्विवेदी, प्रदीप साहू, सुदामा राम साहू, शोभनाथ साहू, संतोष सिंह समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
📿 आयोजकों का उद्देश्य:
नवयुवक दुर्गा मानस मंडली के आयोजकों ने बताया कि गांव में अध्यात्म और सामाजिक एकता को बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजन आवश्यक हैं। रामायण पाठ के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और भक्ति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
📌 विशेष जानकारी:
📖 अखंड रामायण पाठ: 24 घंटे लगातार
🎶 कीर्तन और भजन कार्यक्रम
🪔 महिला श्रद्धालुओं द्वारा भी आरती व पूजा में भागीदारी
📚 ये भी पढ़ें:
👉 छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2025: जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
👉 सूरजपुर में पुलिस प्रीमियर लीग का शुभारंभ, डीआईजी प्रशांत ठाकुर ने की शुरुआत