---Advertisement---

जिले में पीएम सूर्य घर योजना को दें बढ़ावा: कलेक्टर का निर्देश

Follow Us
Spread the love

समय सीमा की बैठक संपन्न

सूरजपुर। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर एस.जयवर्धन ने पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति के संबंध में अद्यतन जानकारी ली। ज्यादा से ज्यादा लोगों को ष्पीएम सूर्य घर योजनाष् के बारे में जानकारी मिले इसके लिए उन्होंने नगर-निकायों और पंचायत क्षेत्रों में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि घरों की बिजली बिल को नग्णय करने के लिए ष्पीएम सूर्य घर योजनाष् प्रारंभ की गई है। इसलिए  उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि ज्यादा से से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़े, आफिशियल वेबसाइट  पर जाकर आवेदन करें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पश्चात विद्युत वितरण कंपनी में रजिस्टर्ड अधिकृत वेंडर से ही सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाएं।

इस योजना के तहत एक किलोवाट सोलर संयन्त्र लगाने पर 30 हजार रूपये, दो किलोवाट सोलर संयन्त्र लगाने पर 60 हजार रुपए तथा तीन किलोवाट तक के सोलर संयन्त्र स्थापना पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही है।

इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में अशासकीय विद्यालयों के मान्यता नवीनीकरण के आवेदन (नियमानुसार निर्धारित प्रपत्र में नोडल प्राचार्य के अग्रेषित पश्चात), सत्र 2025-2026 के मान्यता नवीनीकरण हेतु अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

📚 ये भी पढ़ें:

👉 सूरजपुर पीजी कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग का शैक्षणिक भ्रमण, अमरकंटक विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं का किया अवलोकन

👉 छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2025: जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment